केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



प्रमुख ख़बरें

18 लोगों ने किया रेप, 10 रुपए में MMS बेच डाला!
04/19/2013 01:43PM

इंदौर। वह पिछले कई दिनों से युवती को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। उस दिन भी युवक ने युवती को फोन किया था। उसने फोन में उससे कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं और मुझसे मिलने कालका मंदिर पर आओ। अगर नहीं आई तो मैं तुम्हारे भाई की हत्या कर दूंगा व जहर खाकर खुद भी जान दे दूंगा। यह शब्द सुनते ही युवती के हाथ-पांव फूल गए और वह ममेरी बहन के साथ उससे बात करने मंदिर जा पहुंची। वहां युवक अपने एक दोस्त के साथ पहले से ही उसका इंतजार कर रहा था। वह युवती को कई दिनों से हत्या की धमकी दे रहा था इसके बाद दोनों युवतियों के साथ जो हुआ वह काफी दर्दनाक था। युवकों ने घटना का एमएमएस भी बनाया था और 10 रु. में पूरे इलाके में बेचा दिया था। 10 फरवरी 2012 को बेटमा में दो युवतियां 18 लोगों की हवस की शिकार हो गई थीं। 10 फरवरी 2012 को हुए बेटमा कांड की जिला कोर्ट में दो दिनों से सुनवाई चल रही है। मामले में बुधवार को एक तहसीलदार व महिला डॉक्टर के बयान दर्ज हो किए गए। यह वही महिला डॉक्टर है जिसने दोनों पीडि़त युवतियों की जांच की थी। सुनवाई के दौरान पुलिस का एक जप्ती गवाह मामले में पहले दिए बयान से मुकर गया है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई इसी महीने रखी है। महिला डॉक्टर रेखा चौहान के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जबकि नायब तहसीलदार नारायण सिंह के बयान अधूरे रह गए। अभियोजन पक्ष के बहुत की कम गवाहों के बयान होना अब बाकी रह गए हैं। संभावना है कि अगले महीने तक कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। मामले में दो आरोपी नाबालिग हैं, जबकि बालिगों की संख्या दस से अधिक है। 10 फरवरी को बेटमा में दो युवतियों के साथ 18 लोगों ने ज्यादती की थी। करीब दस दिनों तक युवतियां बहुत ही डरी हुई थीं। इसके बाद 18 फरवरी को मामला सामने आने पर क्षेत्र सहित प्रदेश स्तर तक हड़कंप मच गया था। युवतियों के साथ 18 लोग ज्यादती करते रहे और मोबाइल से फोटो व एमएमएस भी बनाते रहे थे। आरोपियों में अधेड़ उम्र के किसान, स्कूली छात्र, वकील का बेटा व भाजपा-कांग्रेस नेताओं के पुत्र शामिल थे। वारदात को अंजाम देने के बाद एमएमएस भी पूरे इलाके में आरोपियों ने महज 10 रुपए में बेच दिऐ थे। पुलिस ने 19 फरवरी को 11 लोगों को हिरासत में लिया था। बेटमा टीआई ने बताया था कि आरोपी जावेद कई दिनों से एक युवती को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। 10 फरवरी को जावेद ने फिर फोन कर कहा था कि मैं तुमसे प्यार करता हूं, मुझसे मिलने कालका मंदिर पर आओ। नहीं आने पर उसने युवती के भाई की हत्या व जहर खाकर खुद भी जान देने की धमकी दी थी। युवती ममेरी बहन के साथ उससे बात करने पहुंची थी। वहां जावेद साथी टीपू के साथ मौजूद था। दोनों उससे बात कर रहीं थीं, तभी भाजपा पार्षद रजनी भारती का पुत्र विकास पिता विक्रम भारती व कांग्रेस पार्षद दरियावबाई कुशवाह का पोता दिलीप पिता प्रताप अन्य युवकों के साथ वहां आ गए। उन्होंने दोनों युवतियों को पकड़ लिया। सभी बदमाश दोनों को धमकाकर घने खेतों में ले गए व उनके साथ ज्यादती की। इस दौरान वे युवतियों का एमएमएस भी बनाते रहे। युवतियों की चीख सुन कुछ किसान वहां पहुंचे। उन्होंने युवकों को भगा दिया और खुद ज्यादती करने लगे। कुछ किसानों की उम्र 50 साल से ज्यादा थी। सहमी युवतियों ने घर पर किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन तकलीफ बढऩे पर मामला सामने आ गया। 18 फरवरी को पीडि़त युवतियां थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज करवाया। एसएसपी के मुताबिक युवतियों की उम्र 18 और 19 वर्ष थी। 18 के खिलाफ मामला 11 हिरासत में लिया था : पुलिस ने विकास पिता विक्रम भारती (भाजपा पार्षद पुत्र) चेतन प्रजापत, दिलीप कुशवाह (कांग्रेस पार्षद का पोता), विक्रम मकवाना, गोपाल पांचाल (व्यापारी), शांतिलाल (50), संजू उर्फ संजय मंडलोई, रवि मंडलोई, टीपू, जावेद, , मोना तंबोली (दुकानदार) को हिरासत में लिया था। इनके अलावा गोलू वाघ व आशु वाघ (वकील पुत्र), पूना भील (53) राजेंद्र भामी (42) व तीन अन्य पर भी मामला दर्ज किया गया था।

default

Designed & Developed By k7 news