केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



प्रमुख ख़बरें

चीन में जबर्दस्त भूकंप, 100 लोगों की मौत की आशंका
04/20/2013 11:22AM

जबर्दस्त भूकंप से भारी तबाही हुई है। माना जा रहा है कि इसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए, जबकि लगभग 400 लोग घायल हुए हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप सिचुआन प्रांत में लुशान काउंटी, यान शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजकर दो मिनट पर महसूस किया गया। यह 13 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। सरकार संचालित सीसीटीवी पर प्रसारित दृश्यों के अनुसार भूकंप से इमारतों को व्यापक नुकसान हुआ है। सिचुआन की राजधानी चेंगडू के लोगों ने भी जबर्दस्त भूकंप महसूस किया गया जो यान शहर से करीब 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सिचुआन प्रांत तिब्बत के नजदीक स्थित है। 7.0 तीव्रता वाले इस भूकंप के बाद भी क्षेत्र में कई झटके महसूस किए गए। इनमें से एक झटका 5.1 तीव्रता का था, जिसने आठ बजकर सात मिनट पर सिचुआन की लुशान और बाओक्सिंग काउंटीज के सीमावर्ती क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। क्षेत्र में 4.0 की तीव्रता से ऊपर कई झटके महसूस किए गए। वर्ष 2008 में इसी प्रांत में जबर्दस्त भूकंप में 90 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

default

Designed & Developed By k7 news