केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



प्रमुख ख़बरें

दो दिन के रिमांड पर मुर्शरफ
04/19/2013 06:25PM

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को वर्ष 2007 में आपातकाल लागू करने संबंधी एक मामले में आज गिरफ्तार कर जज के सामने पेश किया गया। मुशर्रफ इस तरह की कार्रवाई का सामना करने वाले पहले पूर्व सेना प्रमुख बन गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने 69 वर्षीय पूर्व सैन्य शासक को आज सुबह गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद अब्बास शाह की अदालत ले गये। जहां उन्हें दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। मुशर्रफ को अब दो दिनों बाद अदालत में पेश किया जायेगा। मुशर्रफ के फार्म हाऊस को जेल में तबदील कर दिया गया है, जहां उन्हें अगले दो दिन तक रखा जाएगा। न्यायाधीश से पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मुशर्रफ की हिरासत की जरूरत नहीं है और उन्हें न्यायिक हिरासत में रखा जा सकता है। बहरहाल, उन कई लोगों के वकीलों ने मुशर्रफ को पुलिस हिरासत में रखे जाने पर जोर दिया जिन लोगों ने वर्ष 2007 में आपातकाल लागू करने और सर्वोच्च न्यायपालिका के 60 से अधिक सदस्यों को हिरासत में रखे जाने को लेकर मुशर्रफ के खिलाफ याचिकाएं दायर की थीं। इन वकीलों ने यह भी सवाल किया कि मुशर्रफ को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद हथकडिय़ां क्यों नहीं लगाईं।

default

Designed & Developed By k7 news