प्रमुख ख़बरेंपत्नी की अश्लील क्लिपिंग फेसबुक पर डाली04/21/2013 04:02PM
बूंदी/लाखेरी। जोधपुर जिले के लूणी में पंचायत समिति कार्यालय में सरकारी कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत पति ने अपनी पत्नी की अश्लील क्लिपिंग बनाकर पांच लाख रूपए की मांग की और मांग पूरी नहीं करने पर अश्लील क्लिपिंग एक सोशल नेटवर्क फेसबुक पर डाल दी। विवाहिता की रिपोर्ट पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नागरमल कुमावत ने बताया कि 22 वर्षीय पीडिता की शादी गत 27 मई 2012 को टोंक के मेहबूब खां के साथ हुई थी। इस दौरान उसने मोबाइल से पत्नी की अश्लील क्लिपें बना ली और पांच लाख रूपए की मांग करने लगा। विवाहिता एवं ससुराल वालों के मना करने पर उसने अश्लील क्लिपिंग फेसबुक पर डाल दी।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|