प्रमुख ख़बरेंदरिंदा है मनोज, अपनी पत्नी से भी किया था रेप04/21/2013 12:20PM
नई दिल्ली।। भोली सूरत और काम दरिंदों जैसे। दिल्ली में पांच साल की बच्ची से दरिंदगी की हदें पार करने वाला मनोज आदतन अपराधी है। उसने यह दरिंदगी पहली बार नहीं की है। उसके बारे में एक चौंकाने वाली सच्चाई यह भी है कि शादी से पहले उसने अपनी पत्नी से भी रेप किया था। मनोज की साली का पिछले दिनों रेप के बाद हत्या हुई थी। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं इसमें भी तो उसका हाथ नहीं है। पत्नी से किया था रेप: बिहार में मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड के भरथुआ के रहने वाले मनोज को उसके गांव वाले अपराधी प्रवृत्ति का बता रहे हैं। उसके गांववालों का यहां तक कहना है कि मनोज ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। दरअसल यह प्रेम विवाह जैसा कुछ नहीं था, उसने उस लड़की से पहले दुराचार किया था। लड़की के घरवालों वालों के दबाव और पंचायत के फरमान के बाद वह शादी के लिए राजी हुआ था। हालांकि उसकी पत्नी अब पूरी तरह से उसके समर्थन में उतर आई है। उसकी पत्नी का कहना है कि उसके पति को फंसाया जा रहा है। वह ऐसा काम नहीं कर सकते। किसी दबाव में उन्होंने गुनाह को कबूला है। पंचायत ने किया परिवार का बहिष्कार उधर, मनोज के गांववालों में उसके खिलाफ भारी आक्रोश है। गांव ने उसके परिवार का बहिष्कार करने का फैसला किया है। मनोज व उसके परिवार को गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली में रेप की खबर के बाद से मुजफ्फरपुर के भरथुआ गांव के लोग काफी आक्रोशित हैं। मनोज की हरकतों से शर्मसार उसके गांव वालों ने उसे फांसी देने की मांग की है।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|