प्रमुख ख़बरेंबेटी से करता रहा रेप, मां संग मिलकर कराया गर्भपात04/20/2013 09:52AM
एक साल से अपनी नाबालिग बेटी से दुराचार करने का आरोपी सौतेला पिता पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। शिवाजी कालोनी थाना अंतर्गत इलाके में रहने वाले सौतेले पिता को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार किया। इस मामले में इससे पहले गिरफ्तार की गई तीन महिलाओं को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार महिलाओं में पीड़िता का गर्भपात करने वाली महिला डॉक्टर भी शामिल है। पुलिस इस प्रकरण के मुख्य आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करेगी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल से उसका सौतेला पिता उससे दुराचार कर रहा था। पुलिस के अनुसार, किराए के मकान में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी सौतेली बेटी से लंबे समय से दुराचार कर रहा था। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़िता की मां उसे सुनारिया चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में ले गई और उसका जबरन गर्भपात कराया गया। इसी दौरान पुलिस को इसकी भनक लग गई और क्लीनिक पर छापा मारकर पुलिस ने पीड़िता की मां, डॉ. सीमा और गर्भपात कराने में मदद करने वाली ओमी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका सौतेला पिता एक साल से दुराचार कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के मकान पर छापा मारकर सौतेले पिता को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करेगी। इस बीच पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 376, 313, 506, सेक्शन 4, न्यू पैस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|