मनोरंजनआमिर ने सलमान को दी फिटनेस टिप्स04/15/2013 03:45PM
दबंग खान सलमान खान आजकल नसों की परेशानी झेल हैं, इसके लिए उनका इलाज भी चल रहा है। सलमान धीरे-धीरे रिकवर भी कर रहे हैं। लेकिन अपने दोस्त को जल्द ही पहले जैसा फिट देखने की चाहत में बॉलिवुड का एक सितारा उनसे मिलने पहुंचा। जी हां, मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और सलमान खान की दोस्ती पूरे बॉलिवुड में फेमस है। अपनी इसी दोस्ती को निभाने के लिए आमिर सलमान खान से मिलने पहुंचे और उन्हें जल्द ही ठीक होने के लिए कुछ हेल्दी टिप्स दे आए। दरअसल, इन दिनों आमिर और सलमान की शूटिंग आसपास चल रही है। आमिर अपनी शूटिंग से सीधे पहुंच गए सलमान के सेट पर। सलमान को अनफिट देख आमिर से रहा नहीं गया और उन्होंने कई टिप्स उन्हें दे दिए। हम तो बस यही उम्मीद करते हैं कि आमिर के टिप्स सलमान के लिए कारगर साबित हों और दबंग खान फिर से अपने असली रूप में आकर दबंगई दिखाएं।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|