मनोरंजनअर्जुन ने खरीदे फुटपाथ से कपड़े04/19/2013 12:22PM
निखिल आडवाणी की फिल्म डी डे में अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म कराची के वेश्यालय से जुड़े एक दलाल रुद्रप्रताप की है. अपने इस किरदार में स्वाभाविकता लाने के लिए, इंकार में अपने रोल की सफलता से उत्साहित अर्जुन रामपाल हरचन्द प्रयास कर रहे हैं कि निखिल की इस फिल्म में भी उनके किरदार को सराहा जाए और आम दर्शकों द्वारा भी पसंद किया जाए. इसके लिए अजरुन रामपाल ने अंधेरी स्टेशन के बाहर से कपड़े खरीदे हैं. यह निखिल का आइडिया था कि अजरुन रामपाल के किरदार के पहनने के लिए कपड़े अंधेरी स्टेशन के बाहर से खरीदे जाएं. उन्होंने रुद्रप्रताप को स्वाभाविक बनाने के लिए इस्ताम्बूल की एक सेकेंड हैंड जूतों की दुकान से अपने लिये जूते खरीदे. इन जूतों को अजरुन रामपाल को पूरी फिल्म में पहना है. इसका औचित्य सही ठहराते हुए अर्जुन रामपाल कहते हैं, कराची के वेश्यालय से जुड़े इस किरदार को निभाने के लिए यह जरूरी था. यहां बताते चलें कि डी डे में अर्जुन रामपाल के किरदार ने अंधेरी स्टेशन के बाहर से केवल दो हजार रुपयों में खरीदे गये कपड़े पहने हैं. फिल्म डी डे बहुत जल्द रिलीज होने वाली है.
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|