मनोरंजनमेरी मौत की अफवाह फैलाने वालों को शांति मिले : आयुष्मान04/18/2013 05:10PM
मुंबई: अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना ने इंटरनेट पर आ रही अपने मौत की अफवाहों को ‘अजीब’ बताया है। ‘विकी डोनर’ फेम आयुष्मान खुराना इंटरनेट पर इस तरह की अफवाहों के शिकार बनने वाली नई सेलिब्रिटी हैं। कुछ वेबसाइटों ने दावा किया था कि स्विटजरलैंड के जेरमट में कल एक दुर्घटना में आयुष्मान की मौत हो गई। खुराना ने ट्विटर पर पोस्ट डालकर इन अफवाहों की हवा निकाल दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मुझे अपनी मौत को लेकर कुछ अजीब अफवाहें सुनने को मिल रही हैं। अफवाह फैलाने वालों की आत्मा को शांति मिले। धन्यवाद।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|