केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



मनोरंजन

काफी ग्लैमरस है 'मोना डार्लिग'
04/19/2013 01:02PM

सांवली सूरत और हॉट लुक की वजह से इन दिनों माही गिल बी-टाउन में अपने जलवे बिखेर रही हैं। तीस की उम्र पार कर चुकी माहीं का बोल्ड अंदाज दर्शकों के साथ-साथ डायरेक्टर्स का भी ध्यान आकçष्ाüत कर रहा है। यही वजह है कि बी-टाउन डायरेक्टर्स अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में माही के लिए स्पेशल रोल रख रहे हैं। इसी कड़ी में जल्द ही मैडम माही 'मोना डार्लिग' के रूप में नजर आएंगी। 1973 में आई फिल्म 'जंजीर' में एक रोल ऎसा था, जिसने दर्शकों का ध्यान आकçष्ाüत किया था और वह था 'मोना डार्लिग' का। गुजरे जमाने की एक्ट्रेस बिंदु ने फिल्म में यह ग्लैमरस रोल प्ले किया था। फिल्म में विलेन अजीत का डायलॉग 'मोना, कहां है सोना?' काफी प्रचलित भी हुआ था। वहीं बिंदु के रोल की बात की जाए, तो उन्होंने इस किरदार के लिए काफी बोल्ड दृश्य दिए थे। अब इस फिल्म का रीमेक बना है, जिसमें यह ग्लैमरस रोल माही ने प्ले किया है। डायरेक्टर अपूर्व लखिया ने खास तौर पर माही को इस बोल्ड दृश्य के लिए चुना, क्योंकि उनके अनुसार केवल वे ही इस रोल के साथ न्याय कर सकती थीं। पुरानी फिल्म से ज्यादा बोल्ड सीन इसमें होंगे। माही को बिंदु के किरदार में ढालने के लिए उनका मेकओवर किया गया। वहीं उनके लुक को परफेक्ट बनाने के लिए विशेष तौर पर फैशन डिजाइनर से उनके लिए ड्रेसेज बनवाई गई। माही के लिए ऎसी ड्रेसेस तैयार की गई, जिनमें वे बोल्ड और ब्यूटीफुल नजर आ सकें। फिल्म के एक सीन में उन्होंने टू-पीस भी पहना है, बताया जा रहा है इसके लिए वे काफी मुश्किल से राजी हुई। साथ ही हेयर कलर्स को भी रोल के मुताबिक चेंज किया कहानी की डिमांड के अनुसार लुक को चेंज करके ग्लैमरस डॉल के रूप में प्रजेंट किया गया है। 1973 में आई फिल्म 'जंजीर' का रीमेक बन रहा है। इस फिल्म में एक रोल ऎसा था, जिसने दर्शकों का खासा ध्यान आकçष्ाüत किया था और वह था 'मोना डार्लिग' का। फिल्म में एक्ट्रेस बिंदु ने यह रोल प्ले किया था। फिल्म में बिंदु के बोल्ड उस समय चर्चा का विषय रहे थे। फिल्म के रीमेक में भी बिंदु के रोल को खास तौर पर रखा गया है और इसके लिए माही गिल को चुना गया है। बताया जा रहा है कि पुरानी फिल्म से ज्यादा बोल्ड दृश्य इस रीमेक में होंगे। फिल्म में अपने लुक पर माही ने खासा ध्यान दिया है और इसके लिए काफी मेहनत भी की है। मेरे लिए हर रोल अहम है। ऎसे में बिंदुजी के किरदार को फिर से उसी अंदाज में निभाना आसान नहीं रहा, पर मैंने किरदार के साथ न्याय करने की कोशिश की है। माही गिल माही को अभी तक लोगों ने इंडियन ड्रेसेज में ही बोल्ड अंदाज में देखा है। ऎसे में उनके लुक को देखते हुए ड्रेस डिजाइन की गई। प्रिया कटारिया पुरी, फैशन डिजाइनर लुक पर रहा पूरा फोकस माही के अनुसार 'अब तक जितनी भी फिल्में की हैं, उनमें मेरा ध्यान लुक पर ज्यादा नहीं रहा। लेकिन 'जंजीर' के रीमेक में लुक पर बहुत ध्यान दिया, क्योंकि मैं बिंदुजी को फिर से परदे पर उतारने जा रही थी। ऎसे में नहीं चाहती थी कि किसी भी तरह का कॉम्प्रोमाइज किया जाए। मैं वेस्टर्न ड्रेसेस में ज्यादा कम्फर्ट फील नहीं करती हूं, क्योंकि मुझे इंडियन ड्रेसेस ज्यादा पसंद हैं। इस कारण मेरी ड्रेस डिजाइनर और हेयर स्टाइलिस्ट को मेरे लुक पर काफी मेहनत करनी पड़ी। यही नहीं मुझे भी इस रोल में फिट आने के लिए खासी मेहनत करनी पड़ी। आमतौर पर मैं सिर्फ एक घंटे योगा करती हूं, लेकिन इस रोल के ऑफर के बाद मुझे अपनी एक्सरसाइज का टाइम बढ़ाना पड़ा, क्योकि रोल के लिए शेप में आना ज्यादा जरूरी थी। परदे पर एक्टिंग स्किल्स के साथ-साथ लुक भी बहुत मायने रखता है, इसिलए ग्लैमरस दिखने के लिए मैंने ज्यादा मेहनत की।' इस फिल्म में मुख्य किरदार साउथ एक्टर रामचरण तेजा, संजय दत्त, प्रियंका चोपड़ा और प्रकाश राज निभा रहे हैं।

default

Designed & Developed By k7 news