मनोरंजनआमिर खान हुए न्यूड04/20/2013 04:59PM
आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'पीके' को लेकर खूब चर्चा में है। एक बार फिर बॉलीवुड परफेक्शिनिस्ट अपनी फिल्म के लिए कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जिससे वे सुर्खियों में आ गए हैं। जी हां, मिस्टर परफेक्शिनिस्ट अपनी आने वाली फिल्म में इतना खो गए हैं कि वे उसके लिए न्यूड सीन देने को भी तैयार हो गए। यूं तो आपने आमिर खान को 'थ्री इडियट्स' में टॉवल में देखा होगा लेकिन इस बार आमिर खान टॉवल नहीं बल्कि अपने आपको कवर करने के लिए रेडियो जैसी ऑडियो डिवाइस का सहारा लेंगे। यही डिवाइस आमिर की लाज बचाएगी। अफवाहों के मुताबिक, आमिर के न्यूड सीन को शूट करने के लिए राजस्थान में जंगल जैसी लोकेशन का सहारा लिया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, ये सीन पूरी फिल्म के महत्वपूर्ण सीन्स में से एक है। ये सीन बहुत इमोशनल है। खबरों में तो यहां तक कहा गया है कि ये सीन इतना ज्यादा इमोशनल है कि जब इसे शूट किया जा रहा था तो वहां मौजूद कास्ट और क्रू मेंबर भी रो पड़े थे। वैसे तो आमिर खान अपनी हर रोल को बेहद शिद्दत से करते हैं, तभी तो वे आजकल हर समय रेडियो जैसी ऑडियो डिवाइस के साथ नजर आते हैं।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|