केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



व्यवसाय

दोपहिया पर 5 साल की वॉरंटी देगी हीरो
04/15/2013 03:21PM

देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटो कार्प ने अपने सभी मॉडलों पर 5 साल की वॉरंटी देने की घोषणा की है. कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘मोटरसाइकिलों पर वॉरंटी 5 साल या 70,000 किलोमीटर जो भी पहले हो, के लिए होगी. वहीं स्कूटरों पर यह 5 साल या 50,000 किलोमीटर की होगी.’ हीरो मोटो कार्प के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ‘विपणन एवं बिक्री’ अनिल दुआ ने कहा, ‘हीरो मोटो कार्प देश की पहली कंपनी है जो ग्राहकों को यह सुविधा दे रही है.’ उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल कंपनी के प्रति ग्राहकों की मजबूत प्रतिबद्धता का परिणाम है.

default

Designed & Developed By k7 news