व्यवसायसोना फिर 27 हजार के पार04/21/2013 12:27PM
नई दिल्ली। विदेशी तेजी को देखते हुए मौजूदा स्तरों पर स्टॉकिस्टों और खुदरा ग्राहकों ने सोने में लिवाली की। इसके चलते स्थानीय सराफा बाजार में शनिवार को पीली धातु के भाव 500 रुपये और भड़ककर 27 हजार 100 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। यह धातु गुरुवार को भी 250 रुपये चमकी थी। रामनवमी के उपलक्ष में शुक्रवार को सराफा बाजार बंद था। इसके पहले लगातार चार सत्रों के दौरान सोने में 3250 रुपये की भारी गिरावट आई थी। इसके उलट चांदी ने लगातार छठे सत्र में लुढ़कना जारी रखा। इस दिन यह सफेद धातु 100 रुपये टूटकर 45 हजार 300 रुपये प्रति किलो हो गई। यह धातु अब तक 7300 रुपये सस्ती हो चुकी है।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|