व्यवसायसोने-चांदी के टैरिफ शुल्क में भारी कमी04/19/2013 12:11PM
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी से आई गिरावट को देखते हुए सरकार ने दोनों कीमती धातुओं के आयात पर सीमा शुल्क तय करने के लिए आधार मूल्य में भारी कमी की है। सोने का आधार मूल्य 449 डॉलर प्रति दस ग्राम और चांदी का 762 डॉलर प्रति किलो तय किया गया है। सरकार ने महज दो दिन पहले ही सोने का आधार मूल्य घटाकर 499 डॉलर प्रति दस ग्राम और चांदी का 890 डॉलर प्रति किलो किया था। केंद्रीय उत्पाद और सीमा बोर्ड (सीबीईसी) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। गौरतलब है कि विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी से गिरावट आई है और इसका असर घरेलू बाजारों में भी देखा गया है।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|