मनोरंजनएक थी डायन' की धमाके दार शुरूआत04/20/2013 04:08PM
शुक्रवार को पर्दे पर एकता कपूर की बहुचर्चित फिल्म 'एक थी डायन' ने धमाके दार शुरूआत की है। एक तो पर्दे पर सोलो रिलीज, ऊपर से उत्तर भारत में रामनवमी की छुट्टी.. जिसका भरपूर फायदा कनन अय्यर की फिल्म 'एक थी डायन' ने उठाया। घरेलू सिनेमाघरों में फिल्म ने काफी अच्छी शुरूआत की है। पहले दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ शुरूआत तो की है लेकिन फिर भी यह इमरान हाशमी की पिछली फिल्म जन्नत 2 की ओपनिंग रिकार्ड को तोड़ने में नाकामयाब रही। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे मैट्रो शहर की बात करें तो फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन औसत से काफी अच्छा रहा। इसलिए सिनेमाघरों के मालिकों को लगता है कि फिल्म आगे भी ठीक-ठाक बिजनेस कर लेगी। वैसे आपको बता दें कि फिल्म देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं बता रही हैं कि उन्हें फिल्म बुरी नहीं लगी है। उन्हें फिल्म देखकर डर का अनुभव हुआ है। दर्शकों को फिल्म की स्टारकास्ट का काम पसंद आया है। शुरूआती नतीजों से तो लग रहा है कि एकता कपूर निर्मित इस फिल्म ने दर्शकों को निराश नहीं किया है। फिल्म को लोग इंज्वाय कर रहे हैं। खैर सभी को अब सोमवार का इंतजार है, जिस दिन सही मायने में फिल्म क बॉक्सऑफिस रिपोर्ट आयेगी।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|