केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



मनोरंजन

इमरान हाशमी की नई फिल्‍म से पहले आई मुसीबत
04/20/2013 10:41AM

मुंबई. बॉलीवुड एक्‍टर इमरान हाशमी की नई फिल्‍म 'एक थी डायन' आज रिलीज हो गई। लेकिन इस फिल्‍म की रिलीज से ऐन पहले इमरान की जिंदगी में उस वक्‍त तूफान खड़ा हो गया, जब कुछ पुलिसवालों के साथ उनके घर पहुंची महिला ने उनकी पत्‍नी होने का दावा किया। बुधवार की शाम इमरान अपनी फैमिली को इस हॉरर फिल्‍म की प्राइवेट स्‍क्रीनिंग के लिए ले जाने की योजना बना रहे थे। उसी वक्‍त एक महिला उनके घर आई और उसने दावा किया कि वह इमरान की पत्‍नी है। रश्मि सिंह नाम की यह महिला अपने साथ कुछ पुलिसवालों को भी लाई थी। सूत्रों के मुताबिक वह महिला खुद को लखनऊ की निवासी बताती है और बॉलीवुड एक्‍टर को इमरान सिद्दिकी कहके बुला रही थी। उस महिला ने कहा कि दोनों ने शादी की है और दो महीने तक उनके बीच शारीरिक संबंध भी रहे। महिला ने दावा किया कि इमरान हमेशा फोन के जरिये संपर्क में रहते हैं और उसे मुंबई आने को भी कहा था। लेकिन जब इस बारे में डिटेल से पूछताछ की गई तो महिला के पास कोई जवाब नहीं था। ऐसा लगता है कि महिला मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। उसे वह नंबर मांगा जिससे इमरान उसे कॉल करते थे, तो वह नंबर भी नहीं दे सकी। महिला ने यह भी कहा कि उसने इमरान हाशमी की एक भी फिल्‍म नहीं देखी है। एक सूत्र ने बताया कि हंगामा खड़ा हुआ तो मीडियावाले भी वहां पहुंचे। थोड़ी देर में साफ हो गया कि महिला या तो झूठ बोल रही है या झांसा देने की कोशिश कर रही है। इमरान भी इस घटना से परेशान हो गए। महिला ने इमरान पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए उन्‍हें गिरफ्तार करने की मांग की। जो भी उस महिला से पूछता तो वह अपनी कहानी दोहराती रही। हालांकि उसके पास कोई सबूत नहीं थी कि इमरान से उसकी शादी हुई है। इस घटना से अचंभित इमरान अपनी फैमिली को परेशान नहीं देखना चाहते थे इसलिए उन्‍होंने उनके लिए घर से बाहर जाने की व्‍यवस्‍था की। इसके बाद इमरान पुलिस से भी निपटे और वहां से चले गए।

default

Designed & Developed By k7 news