केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



अजब-गजब

अब बारिश होने पर भी देना होगा टैक्स
04/15/2013 04:55PM

अमेरिकी- आप लोगों ने टैक्स तो बहुत दियें होंगे और सरकार लियें बिना भी कहां मानती है। लेकिन जरा आप सोचियें की हमें बारिश होने पर भी टैक्स देना पडे तो, आप सोच रहेें होगें की हम ये क्या कह रहें है ये भगवान की देन है भला इसका भी कोई टैक्स देता है क्या, पर आपकों बता दे कि अब ऎसा ही होने वाला है। अमेरिका के मेरीलैंड में एक विवादित कानून के जरिए जनता पर बारिश ते उपभोग का टैक्स लगने जा रहा है। रिर्पोट के मुताबिक बताया गया है कि अमेरिकी प्रांत मैरीलैंड में इन दिनों इस विवादित कानून काफी चर्चा में है। इस कानून के तहत जिसकी छत पर जितनी बारिश होगी, उसे उतना ही टैक्स सरकार को देना होगा सुनने में बडा अजीब लग रहा होगा न, मेरीलैंड के पर्यावरण प्रेमी गर्वनर ने पिछले साल ही राज्य विधायिका में एक प्रस्ताव किया था जिस पर सहमति बन गई थी। ये टैक्स स्ट्रॉम मैनेजमेंट फीस के नाम के लागू होगा और इसके लिए डेमोक्रेट लीडर की तरफ से डिक्री जारी होने वाली है। इस कानून के चलते कहा गया है कि राज्य के हर उस व्यक्ति को रेन टैक्स देना होगा जिसके घर, गलियारों, सीढि़यों, बाग बगीचों और यहां तक कि कार पार्किग पर बरसात होती है। सरकार ने तय किया है कि किस व्यक्ति के हिस्से कितनी बारिश आई इसका हिसाब सेटेलाइट निगरानी के जरिए किया जाएगा। हालांकि इस कानून का मेरीलैंड में जमकर विरोध किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पहले से ही कर्ज के बोझ तले दबी जनता पर बेतुके टैक्स लाद कर उसका दिवाला निकालने की तैयारी है। लेकिन सरकार के पास इसके लिए ठोस तर्क हैं। सरकारी प्रवक्ता का कहना है कि मंदी से निपटने के प्रयास कर रही सरकार को और राजस्व की जरूरत है और इस टैक्स के जरिए जनता से राजस्व मिलेगा। यही नहीं सरकार का कहना है कि टैक्स से मिला ये राजस्व पर्यावरण संरक्षण एजेंसी को मिलेगा जो प्राकृतिक आपदा के समय काम करती है। वहा के गर्वनर का कहना है कि अगर जनता ईश्वरीय देन का उपयोग करती है तो प्राकृतिक आपदा के लिए भी उसे सहयोग करना होगा और इस प्रकार ये कानून बनाया गया है।

default

Designed & Developed By k7 news