केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



अजब-गजब

पेटा ने रखा कुत्तों के हत्यारे पर ईनाम
04/19/2013 02:45PM

लखनऊ। जानवरों पर क्रूरता के खिलाफ काम कर रही अंतरराष्ट्रीय संस्था पीपुल्स फॉर इथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कुत्तों के हत्यारे का पता लगाने वाले को दस हजार रूपए ईनाम देने की पेशकश की है। पेटा की शुक्रवार को जारी बयार में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर गाजियाबाद के इंदिरापुरम में कई कुत्ते पेड़ से लटके पाए गए हैं। जानवरों के हितों के लिए काम कर रहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद मेनका गांधी की पहल पर पुलिस कुत्ते के हत्यारे को पकड़ने पर सहमत हुई है। पेटा ने कहा है कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मरे हुए कुत्तों के शवों को सड़क किनारे पेड़ से लटका दिया जाता है । पेटा ने कहा कि किसी भी मनुष्य की ओर से किया जा रहा यह अमानवीय काम है। संस्था ऎसे लोगों की पहचान करने वाले को दस हजार रूपए ईनाम देने की पेशकश करती है।

default

Designed & Developed By k7 news