अजब-गजबकिसके पास है सोने की कमीज़04/15/2013 04:44PM
पुणे के दत्ता फुग्गे की उंगलियां, गला और कलाइयां सोने के आभूषणों से लदी हुई हैं. लेकिन जो सबसे अधिक चमकने वाली चीज़ है, वो है उनकी क्लिक करें सोने की कमीज़. क़रीब तीन किलो तीन सौ ग्राम क्लिक करें सोने से बनी ये दुनिया की सबसे क्लिक करें महंगी कमीज़ है. इसकी क़ीमत है ढाई लाख डॉलर या क़रीब एक करोड़ 39 लाख रुपए. भारतीयों के सोने के प्रति प्रेम का ये एक बेहतरीन उदाहरण है. जैसा शौक वैसा नाम, तो दत्ता फुग्गे अब ‘गोल्ड मैन’ के उपनाम से भी जाने जाने लगे हैं. इसे असाधारण फैशन कहा जा सकता है. लेकिन फुग्गे ऐसा नहीं मानते. वो कहते हैं, कुछ लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं इतना अधिक सोना क्यों पहनता हूं. लेकिन मेरा यह सपना था. लोगों की अलग-अलग अभिलाषाएं होती हैं. कुछ धनी लोग ऑडी या मर्सिडीज़ कार खरीदना चाहते हैं और ख़रीद भी लेते हैं. तो मैंने सोने को चुना.
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|