केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



धर्म और समाज

धूम-धाम से मनाए जा रहे हैं नवरात्र
04/15/2013 04:23PM

नई दिल्ली: नवरात्र के दूसरे दिन सभी मंदिरों में मां भगवती के द्वितीय स्वरूप ब्रह्माचारिणी की पूजा अर्चना गुणगान व श्रृंगार बड़े भक्ति भाव से किया गया। इस देवी का स्वरूप श्वेत वस्त्रों में लिपटी कन्या के रूप में है, जिसके हाथों में अष्टदल की माला व कमंडल है। बदी भगत झंडे वाला मंदिर में भक्तों की भीड़ ने श्रद्धा भक्ति से मां की पूजा की। सिद्ध पीठ कालिका मंदिर में शतचंडी यज्ञ, हवन हुआ। श्रीराम मंदिर नवदुर्गा धाम, शालीमार बाग में विविध फूलों से श्रृंगार किया गया। श्री राजमाता झंडे वाला मंदिर, वेस्ट गोरख पार्क, शाहदरा में यज्ञ, सत्संग, खेत्री बीजन के साथ राजगुरु महाराज गुफा में मौन तपस्या कर रहे हैं। आद्यकात्यायनी शक्तिपीठ छतरपुर में रामायण का अखंड पाठ हुआ। सनातन धर्म सभा द्वारा गीता भवन, कीर्ति नगर में माता की चौकियों, भंडारे के बाद अनिल हंस लस पार्टी ने जागरण किया। वैष्णो दरबार माता नीलम देवी मंदिर, मयूर विहार में विद्वान पंडितों ने पूजा संपन्न कराई। बालाजी हनुमान मंदिर, त्रिनगर में प्रमोद महाराज ने दुर्गा शक्ति अनुष्ठान सम्पन्न कराया। राधा माधव मंदिर कृष्णानगर में सुंदरकांड पाठ हुआ। शिव नवग्रह मंदिर, धाम चांदनी चौक, प्राचीन संन्यास आश्रम पचकुइयां रोड, साई प्रज्ञाधाम साकेत, विवेकानंद योगाश्रम खुरेजी, जय मां वैष्णो माता मंदिर, मोती नगर, साई मंदिर, हसनपुर, दुर्गा मंदिर, साकेत आदि में भी भक्तों ने श्रद्धा भक्ति से पूजा पाठ किया।

default

Designed & Developed By k7 news