घर संसारतेज धूप से बचना है तो खाएं रोज पांच टमाटर04/15/2013 03:13PM
कहते हैं कि टमाटर खाने से गाल भी टमाटर जैसे लाल हो जाते हैं। वैज्ञानिक शोधों से इस राज से पर्दा हटा है। शोध से पता चला है कि रोजाना पांच टमाटर खाना त्वचा के लिए सनस्क्रीन का काम करता है। न्यूकैसल विश्वविद्यालय और मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने यह जानकारी दी है कि रोजाना पांच टमाटर का सेवन करने से न केवल तेज धूप से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है, बल्कि बुढ़ापे को भी कुछ हाथ के फासले पर रोका जा सकता है। अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक सूर्य की किरण से निकलने वाली अल्ट्रावॉयलट-रे से अतिरिक्त नुकसानदायक अणु का उत्पादन होता है, जिसे रियक्टिव ऑक्सीजन स्पिसिज कहा जाता है और इससे त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है, लेकिन टमाटर में पाए जाने वाला लीकोपेनी इन नुकसानों के असर को शून्य कर देता है। अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि यदि आप पहले से ही टमाटर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते आ रहे हैं तो इसके लिए आपको अतिरिक्त टमाटर खाने की जरूरत नहीं है।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|