केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



घर संसार

ये 9 काम करेंगे तो प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी, बना देंगी मालामाल
04/15/2013 03:07PM

15 अप्रैल, सोमवार को श्रीपंचमी व्रत है, इसे श्रीलक्ष्मी व्रत भी कहते हैं। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। तंत्र शास्त्र के अनुसार अगर इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो मां लक्ष्मी की कृपा से कोई भी करोड़पति बन सकता है। 1- सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कार्यों से निपट कर किसी लक्ष्मी मंदिर में जाएं और मां लक्ष्मी को कमल के फूल अर्पित करें और सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। मां लक्ष्मी से धन संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए प्रार्थना करें। कुछ ही समय में आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। 2- इस सोमवार को किसी योग्य ब्राह्मण द्वारा पारद लक्ष्मी की पूजा व स्थापना अपने पूजा स्थान पर करवाएं और प्रतिदिन पारद लक्ष्मी की धूप-दीप से पूजा करें। मालामाल होने के ये बहुत ही अचूक उपाय है। 3- श्रीपंचमी के दिन मां लक्ष्मी की चांदी से निर्मित चरण पादुका की स्थापना अपने धन स्थान पर करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें चरण पादुका की दिशा धन स्थान की ओर जाते हुए हो न कि बाहर आते हुए। इस तरह आपके धन स्थान पर सदैव मां लक्ष्मी का वास रहेगा। 4- दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं और साधक को मालामाल कर देती हैं। 5- श्रीपंचमी पर शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें साथ ही दीए में थोड़ी सी केसर भी डाल दें। 6- इस दिन 3 कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं तथा पीला वस्त्र व दक्षिणा देकर विदा करें। इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 7- सोमवार(15 अप्रैल) को शाम के समय मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन करें और उसके बाद मां लक्ष्मी के चरणों में सात लक्ष्मीकारक कौडिय़ां रखें। आधी रात के बाद इन कौडिय़ों को घर के किसी कौने में गाड़ दें। इस प्रयोग से शीघ्र ही आर्थिक उन्नति होने लगेगी। 8- पुराने चांदी के सिक्के और रुपयों के साथ कौड़ी रखकर उनका लक्ष्मी पूजन के समय केसर और हल्दी से पूजन करें। पूजा के बाद इन्हे तिजोरी में रख दें। आपकी तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहेगी। 9- इस सोमवार को आप श्रीयंत्र की स्थापना अपने घर में करें। श्रीयंत्र मां लक्ष्मी का ही प्रतिरूप बताया गया है। इसकी रोज विधि-विधान से पूजा करने से गरीब आदमी भी कछ ही दिनों में अमीर हो जाता है। ये बहुत ही चमत्कारी यंत्र है। इस यंत्र की रोज पूजा करने वाले पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

default

Designed & Developed By k7 news