घर संसारगरमी में भी खूबसूरत04/20/2013 10:49AM
हर नवयुवती की इच्छा होती है कि वह खूबसूरत लगे। साल के बारह महीनों वह अपनी खूबसूरती को लेकर चिंतित नजर आती हैं विशेष कर गर्मी के मौसम में। सर्दी और बारिश में तो वे अपनी खूबसूरती को दिखाने में सफल हो जाती हैं लेकिन गर्मी का मौसम उन्हें ऎसा करने में बडी रूकावट पैदा करता है। वजह सूरज की तेज किरणें के साथ शरीर से बहता पसीना उन्हें यह काम करने से रोक देता है। इन सबसे महिलाओं और विशेषकर नवयुवतियां जल्दी ही निराश हो जाती हैं। हालांकि आजकल मेकअप के सामान में वो सभी कुछ मिलता है जिसके बारे में पहले सिर्फ कल्पना की जा सकती थी। कॉस्मैटिक्स के इस सामान को इस्तेमाल करने के कुछ ऎसे नियम हैं जिनको अपनाने आप इस भीषण गर्मी में भी स्वयं को निखार सकती हैं और खूबसूरत नजर आ सकती हैं। अब मेकअप करने का टें्रड बदल गया है। देर किस बात की आप भी फैशन के हिसाब से बदल डालिए पुराने मेकअप रूल्स को और आजमाएं नये मेकअप रूल्स को। गरमी के मौसम में ज्यादातार महिलाएं ऎसा मेकअप अपनाना चाहती है जो वाटरप्रूफ और लाइट हो ताकि दिन में भी उन की स्किन सॉफ्ट लाइट और शाइनी दिखेे। मेकअप की हैल्प से यह सम्भव हो सकता है। कॉलेज जाने वाली गल्र्स को ग्लैमरस लुक ज्यादा भाता है ज्यादातार लौंग सन प्रोटैक्षन मेकअप एवं नेचुरल लुक मेकअप कराना आज के समय में ज्यादा पसंद किया जाता है। इससे चेहरे के पिंपल्स और डार्क सर्कल्स से स्किन को बचाया जा सकता है। मेकअप एक तरह का ट्रीटमेंट बन गया है इसमें प्रयोग किए जाने वाले मिनरल्स से स्किन पर निखार आ जाता है। गर्मियों के दिनों में यह बेस्ट है।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|