घर संसारहर सीजन में हिट है कॉटन04/20/2013 10:45AM
इंडियन हो या फिर वेस्टर्न, कॉटन और खादी हर स्टाइल को खास बना देता है। समर सीजन को ध्यान में रखते हुए कॉटन में तरह-तरह का प्रयोग किया जा रहा है, ताकि लोगों को कुछ अलग स्टाइल मिल सके। कॉटन और खादी को लोकप्रिय बनाने के लिए कुछ डिजाइनर्स तो स्वदेशी थीम पर बेस्ड कलेक्शन भी लॉन्च कर चुके हैं।. फैशन डिजाइनर नितिश चंद्रा का कहना है, इस थीम का मुख्य उद्देश्य है, अपने सोशल मैसेज को समाज में प्रचारित करना और खादी को युवा वर्ग, कॉरपॉरेट क्लास, सामाजिक और मीडिया में खास पहचान दिलाना। इसलिए हमने अपने कलेक्शन में वेरायटी देने की कोशिश की है। ताकि लोगों को हर रेंज में मन मुताबिक चीजें मिल सकें। कलर कॉम्बीनेशन के साथ पैटर्न पर भी खास ध्यान दिया गया है। हीं फैशन डिजाइनर श्रुति संचेती कहती हैं, बीते दिनों जितने भी फैशन शो हुए हैं, उसमें डिजाइनर्स के जितने भी कलेक्शन उतारे गए हैं, उनमें किसी-न-किसी रूप में कॉटन का बोलबाला रहा ही है। इसलिए मैंने अपने कलेक्शन में हैंडलूम पर ज्यादा जोर दिया है। उन्होंने यह भी बताया, न्यूट्रल कलर और इंडो-वेस्टर्न कट्स का यूज करते हुए मैंने ड्रेसेज की डिजाइन इस तरह से की है कि ये हर वर्ग के लोगों को पसंद आए। इसका पैटर्न और लेयरिंग, जो हर सीजन के लिए परफेक्ट है यानी यह फैशन से कभी आउट डेटेड नहीं होगा।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|