केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



गैजेट्स

सिक्योर नंबर प्लेट नहीं लिया, तो नहीं होगी फ्री सर्विसिंग
04/15/2013 04:11PM

नई दिल्ली।। आपने नई कार खरीदी है और अगर इसमें सिक्योर नंबर प्लेट फिट नहीं कराया है, तो आपको डीलर से एक साल की फ्री सर्विस नहीं मिलेगी। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने हाल में ऑटोमोबाइल एजेंसियों और वर्कशॉप को यह आदेश दिया है। आदेश के मुताबिक, 30 अप्रैल 2012 के बाद रजिस्टर्ड होने वाले वैसी गाड़ियों की आफ्टर सेल्स सर्विस पर पाबंदी लगाने की बात है, जिसमें हाई-सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स नहीं हैं। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के मुताबिक, हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स (एचएसआरपी) की प्रगति संतोषजनक नहीं है। विभाग के मुताबिक, 30 अप्रैल 2012 के बाद रजिस्टर्ड गाड़ियों में एचएसआरपी नहीं होने पर कोई भी एजेंसी आफ्टर सेल्स सर्विसिंग नहीं करेगी। राजधानी के रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस में मौजूद एचएसआरपी सेंटरों पर अब भी 40,000 हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट का कोई दावेदार नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने यह फैसला किया है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की खातिर कई तरह के अभियान चलाने में जुटा है। हाल में विभाग ने सभी ऑटोमोबाइल डीलरों को नई गाड़ियों की डिलीवरी देने से पहले इसमें एचएसआरपी फिट कराने का निर्देश दिया था। हालांकि, कई तरह के अभियानों के बावजूद बड़ी संख्या में सिक्योर नंबर प्लेट अब भी सेंटरों में ही पड़े हैं। कुछ महीने पहले सेंटरों में मौजूद ऐसे नंबर प्लेट्स की तादाद 1 लाख थी, जो अब घटकर 40,000 पर पहुंची है।

default

Designed & Developed By k7 news