केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



राजनैतिक

किन्नर को मिली चुनाव लड़ने की अनुमति
04/15/2013 03:34PM

पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार एक किन्नर को चुनाव लड़ने की अनुमति दी गयी है. देश के चुनाव आयोग ने कराची के एक निर्वाचन क्षेत्र से एक किन्नर का नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया है. शुरू में चुनाव आयोग ने बिंदिया राना का नामांकन पत्र उस समय अस्वीकार कर दिया था जब उसके समर्थक ईसीपी कार्यालय में कागजात भरने का समय दिखाने में असफल रहे थे. लेकिन एक अपील करने के बाद आखिरकार बिंदिया को चुनाव मैदान में उतरने का मौका मिल गया. बिंदिया ने कहा कि वह पाकिस्तान में किन्नरों की दुर्दशा को उजागर करेगी. उन्होंने बताया कि देश में राजनीति को लेकर मैने कभी परवाह नहीं की. लेकिन मुझे लगता है कि अब समय आ गया कि हम आम लोगों को भी उठ खड़ा होना चाहिए और भूखंड मालिकों, व्यापारियों और पेशेवर राजनेताओं के माफियाओं को हटाने के लिए चुनाव लड़ना चाहिए. जेंडर इंटरएक्टिव एलायंस ऑफ पाकिस्तान के लिए काम करने वाली बिंदिया ने बताया कि राजनीति से उनके जुड़ने का दूसरा कारण उनके एक मित्र की दुखद मौत है.

default

Designed & Developed By k7 news