राजनैतिकभुल्लर से पहले 1984 के मुजरिमों को हो फांसी: बादल04/15/2013 03:33PM
नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली ब्लास्ट के दोषी आतंकी देविंदर सिंह भुल्लर की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिले। मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर भुल्लर को फांसी की सजा में राहत देने की अपील की है। बादल ने कहा कि सरकार को ऐसा कोई फैसला नहीं लेना चाहिए जिससे देश व राज्य में हिंसा फैले। गौरतलब है कि सरकार का भुल्लर को फांसी दिए जाने का फैसला इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि जैसे सरकार ने इससे पहले मुंबई हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब और संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को चुपचाप फांसी दे दी थी कहीं भुल्लर के साथ भी वहीं न करें। ज्ञात है कि शनिवार शाम शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला किया गया था कि भुल्लर को फांसी से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री की अगुवाई में पार्टी के सभी सांसद दिल्ली जाएंगे और पीएम व राष्ट्रपति से मिलेंगे। शिअद का मानना है कि भुल्लर की फांसी का फैसला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उसकी चिंताजनक सेहत का ख्याल नहीं रखा है। बैंस ने कहा कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए जिससे देश का माहौल खराब हो। कोर कमेटी ने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है। सदस्यों ने यह भी कहा है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं और सियासी पदों पर तैनात हैं, ऐसे में भुल्लर की फांसी की सजा बरकरार रखना न्यायसंगत नहीं है।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|