केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



राजनैतिक

उमा लड़ सकती हैं अगला लोकसभा चुनाव
04/20/2013 01:11PM

भोपाल।। बीजेपी की नवनियुक्त उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के चरखारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमा भारती आगामी लोकसभा चुनाव उत्तरप्रदेश के अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से लड़ सकती हैं। उमा भारती के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि रामजन्म भूमि आंदोलन की प्रमुख नेता उमा भारती को बीजेपी उत्तर प्रदेश के अमरोहा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ाने पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री पिछले साल उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में आई थी और चरखारी विधानसभा क्षेत्र से उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से भी इस बारे में चर्चा हो चुकी है। उन्होंने अमरोहा या अलीगढ़ से उमा भारती को चुनाव लड़ाने पर अपनी सहमति दे दी है। सूत्रों ने इस संभावना से इनकार कर दिया कि उमा भारती भोपाल से अपना अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। सूत्रों के अनुसार बीजेपी उमा भारती की सेवाओं का यूपी में अधिक से अधिक सदुपयोग करना चाहती है। उत्तर प्रदेश में देश में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं। राम जन्म भूमि आंदोलन का इसी राज्य में जन्म हुआ। बीजेपी हिंदू नेता के रूप में उनकी छवि को कैश कराना चाहती है। उमा भारती वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। उन्होंने 2005 में बीजेपी छोड़ी और अपनी नई पार्टी भारतीय जनशक्ति बनाई। वह 2 साल के बाद बीजेपी में वापस लौटीं। हालांकि वह 1984 में अपना पहला लोकसभा चुनाव हार गई थीं, लेकिन फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 1989, 1991, 1996 और 1998 में खजुराहो से लोकसभा चुनाव जीता।

default

Designed & Developed By k7 news