केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



इंदौर में स्वाइन फ्लू ने ली जान
04/17/2013 01:50PM

इंदौर।। स्वाइन फ्लू से 67 वर्षीय पुरुष की मौत के बाद इस साल यहां एच1एन1 वायरस के घातक संक्रमण के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई। समेकित रोग निगरानी परियोजना (आईडीएसपी) की जिला इकाई के प्रभारी डॉ. जीएल सोढ़ी ने आज बताया कि स्वाइन फ्लू से पीड़ित 67 साल के पुरुष ने शहर के एक निजी अस्पताल में कल 15 अप्रैल को आखिरी सांस ली। सोढ़ी के मुताबिक स्वाइन फ्लू का शिकार मरीज शहर के कालानी नगर का रहने वाला था। उसे कल ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके स्वाब नमूने की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आज मिली, जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि यहां इस साल अब तक 47 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें से 16 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिनमें 67 वर्षीय पुरुष शामिल है।

default

Designed & Developed By k7 news