केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



मंत्री विजय शाह ने दिया इस्तीफा
04/17/2013 01:30PM

भोपाल।। मध्य प्रदेश सरकार के आदिवासी कल्याण मंत्री विजय शाह को अपनी विवादित टिप्पणी के चलते इस्तीफा देना पड़ा। शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी सहित महिलाओं पर अपने भाषण में 'अश्लील' टिप्पणी की थी। खबर है कि विजय शाह ने इस पूरे मामले के तूल पकड़ने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि झाबुआ में एक कार्यक्रम में सैकड़ों छात्राओं और टीचरों की मौजूदगी में अश्लील भाषण दिया था। इस कार्यक्रम में पहुंचे शाह ने पहले सरकार की आदिवासी तबके के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र किया लेकिन फिर कुछ ही देर बाद मंच पर मौजूद एक नाम की दो महिला नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा, लगता है कि झाबुआ में एक के साथ एक फ्री मिलता है। शाह यहीं नहीं रुके, उन्होंने शिविर में बैठी लड़कियों की ओर इशारा करते हुए यहां तक कह डाला, 'पहला-पहला जो मामला होता है, वह आदमी भूलता नहीं। भूलता है क्या?.. बच्चे समझ गए होंगे।

default

Designed & Developed By k7 news