केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



बलात्कार पीड़ित से विवाह के लिए राजी हुआ आरोपी
04/15/2013 06:31PM

खण्डवा (मध्य प्रदेश)।। शादी का झांसा देकर दो महीने तक एक युवती से बलात्कार होने का मामला जब पुलिस के पास पहुंचा, तो सुलह के बाद आरोपी पीड़ित युवती से विवाह के लिए तैयार हो गया। पुलिस ने बताया कि बलात्कार एवं पुलिस में नहीं जाने की धमकी झेल रही युवती ने रविवार को साहस जुटाकर गणपति नाका पुलिस थाने की शरण ली। पुलिस ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराने से पहले आरोपी इमरान उस्मान को थाने बुलाया तथा समझाया। उन्होंने बताया कि थाने में इमरान ने पीड़ित से विवाह करने पर सहमति दे दी और उनका विवाह लिखित समझौते के आधार पर एक पखवाड़े के अंदर होना तय हो गया है। इसके लिए वर-वधू के अभिभावक भी सहमत हो गए हैं। इमरान पर रविवार को युवती ने आरोप लगाया था कि उसने शादी का झांसा देकर पिछले दो माह से उससे बलात्कार किया है। उसने पुलिस शिकायत में कहा कि मामला पुलिस को बताने पर वह उसे धमकी देता है।

default

Designed & Developed By k7 news