केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



दतिया में माता के दरबार में पहुंचे संजय दत्त
04/15/2013 05:59PM

दतिया। सुप्रीम कोर्ट से 5 साल की सजा मिलने के बाद अब संजय दत्त को सिर्फ भगवान का आसरा है। शायद इसीलिए आजकल वो तमाम मंदिरों के चक्कर लगा रहे हैं। संजय दत्त ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दतिया जिले में तांत्रिक पीठ पीतांबरा देवी के मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। जानकारी के अनुसार संजय दत्त अपने पारिवारिक करीबियों के साथ विशेष हवाई जहाज से गुना पहुंचे और वहां से दतिया के लिए रवाना हुए। संजय दत्त ने दतिया के पीतांबरा मंदिर पहुंचकर बगुलामुखी देवी की पूजा की। पंडित ओम नारायण शास्त्री ने पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना कराई। मान्यता है कि बगुलामुखी देवी की पूजा करने से सारी मनोकामना पूरी होती है। गौरतलब है कि संजय दत्त को सुप्रीम कोर्ट ने हथियार रखने के आरोप में पांच साल की सजा सुनाई है। इस फैसले के बाद से संजय दत्त और उनका परिवार काफी परेशान चल रहा है। इतना ही नहीं वे तमाम मंदिरों में पूजा अर्चना कर मनौती मांग रहे हैं। उसी क्रम में शुक्रवार को दतिया पहुंचे। संजय दत्त के आने की खबर मिलते ही गुना हवाई अड्डा और दतिया के मंदिर के बाहर उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा कारणों से संजय दत्त को दतिया के मंदिर में पिछले दरवाजे से ले जाया गया।

default

Designed & Developed By k7 news