नाबालिग ने देवी को अपनी जीभ चढ़ाई!04/15/2013 04:09PM
सतना। नवरात्र चल रहे हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। यहां एक नाबालिग ने देवी की तस्वीर के सामने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्राम बहम्नगवां में 17 साल के राकेश कुशवाहा ने अपने घर में मां शारदा की तस्वीर के सामने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। फिलहाल राकेश को बेहोशी की हालत में घर पर रखा गया है। सूत्रों ने बताया कि राकेश सुबह अपने परिवार के साथ गांव के एक देवी मंदिर में गया था। वहां से वापस आने के बाद उसने अपनी जीभ चढ़ा दी। गौरतलब है कि पिछले साल भी नवरात्रि के दौरान चार देवी भक्तों ने मां के चरणों पर अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी थी।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|